फतेहाबाद। तहसील फतेहाबाद क्षेत्र के गांव अहीरपुरा और भोलपुरा में रुबेला-खसरा के सबसे अधिक मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार सर्वे और टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद के अधीक्षक डॉ उदय प्रताप रावल ने बताया कि 25 विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक के 1452 बच्चों का रुबेला-खसरा टीकाकरण किया जा चुका है। यह विशेष अभियान 16 जनवरी से 27 फरवरी तक चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को खसरा-रुबेला का टीका अवश्य लगवाएं। अहीरपुरा और भोलापुरा में करीब 50 केस सामने आए हैं, जबकि बिजोलपुरा में भी कुछ मरीज मिले हैं। वर्ष 2025 में कुल 133 मरीज पाए गए थे। सभी प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराकर लोगों का टीकाकरण कराया जा चुका है। उन्होंने बताया यह बीमारी काफी गंभीर हो सकती है। विशेष रूप से लड़कियों में शादी के बाद रुबेला संक्रमण होने पर गर्भधारण के दौरान जटिलताएं हो सकती हैं, इसलिए समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी है।