फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अहीर रेजिमेंट 18 रन से जीत कर पहुंचा फाइनल में

Fri, 10 Nov 2023 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। रामलीला मैदान में केपीएल सीजन 6 का आयोजन हो रहा है। बृहस्पतिवार को खेले गए क्वालीफाइंग मैच में अहीर रेजिमेंट ने 18 रन से मुकाबला जीत कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन



बृहस्पतिवतार को खेले गए मुकाबले में यादव रोड लाइंस की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी की। अहीर रेजिमेंट ने निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट पर 87 रन बनाए। यादव रोड लाइंस की पूरी टीम नौ ओवर में 69 ही बना सकी। अहीर रेजिमेंट की तरफ से बल्लेबाज अंशु ने 31 गेंदों में 48 रन बनाए। उन्होंने दो विकेट भी हासिल किए। अंशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैनऑफद मैच का पुरस्कार उन्हें दीपू मिश्रा ने दिया।


इससे पहले मैच का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य जीतू सिसौदिया ने किया। पदम मिश्रा, अशोक तिवारी, ओमेंद्र कुशवाह, सीपू मिश्रा, बंटू यादव, राजा मिश्रा, अंबर तिवारी, सनी मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें