फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों ने मंडलनपुर में किया गेहूं की 36 प्रजातियों का अवलोकन

विज्ञापन
टूंडला के गांव मंडनपुर में गेहूं की प्रजातियों का निरीक्षण करते अंतरराष्ट्रीय कृषि वैज्ञानिक - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। श्रीराम फर्टिलाइजर की ओर से कृषि वैज्ञानिकों ने टूंडला ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम मंडनपुर में भ्रमण किया। अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों ने गांव में उगाई गई 36 तरह की गेहूं की नई प्रजातियों का अवलोकन किया। उन्होंने इन नई प्रजातियों से किसानों को कम लागत में अधिक उपज होने की बात कही।
विज्ञापन

वैज्ञानिक डॉ. संजय राजाराम, श्रीराम कंपनी के उत्पाद प्रभारी डॉ. ओपी सिंह आदि की एक टीम टूंडला तहसील के गांव मंडनपुर पहुंची। टीम ने गांव में गेहूं की 36 नई प्रजातियां देखीं। उन्होंने 36 प्रकार की नई प्रजाति जो अपने वातावरण के अनुकूल है का जिक्र किया। बताया कि कंपनी की तरफ से नई प्रजातियां इन सब प्रजातियों से ज्यादा उपज दे रही हैं जो मार्केट में पहले से हैं।
मदनपुर गांव के एक किसान प्रबल प्रताप सिंह ने अपने खेत में 36 प्रजातियों के नए बीज कंपनी के द्वारा लगवाए तथा 144 रिप्लिकेशन के अंतर्गत 36 प्रजातियों के बीज से लहराती फसल से वैज्ञानिकों के चेहरे खिल उठे। किसान की अपार मेहनत के बाद तथा स्वदेश कुमार की मेहनत से गेहूं की 36 प्रजातियां का अवलोकन किया गया। यह प्रजातियां आगे चलकर कम लागत में अधिक उत्पादन देंगी जिसका किसान लाभ ले सकेंगे। इस दौरान श्रृंगी क्षेत्रीय प्रबंधक माधव श्याम सिंह व डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, स्वदेश कुमार एवं किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें