फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना खरीद- जिले में बनाए जाएंग 28 क्रय केंद्र, भेजा गया प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में पेराई सत्र से पहले गन्ना विभाग तैयारियों को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है। फिलहाल गन्ना खरीद का लक्ष्य तो आवंटित नहीं हुआ है, लेकिन खरीद के लिए 28 क्रय केंद्र बनाए जाने प्रस्तावित हैं। गन्ना विभाग ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। वहीं गन्ना किसानों के सत्यापन का काम भी पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

न्यौली चीनी मिल का संचालन 10 नवंबर के बाद से किया जाना है। मिल का चक्का घुमाने से पहले ही चीनी मिल को किसानों का गन्ना खरीदना होगा। गन्ना खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में खरीद केंद्र बनाने के लिए 28 केंद्रों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। संभावना है कि दो दिन में क्रय केंद्रों की स्वीकृति मिल जाएगी। इधर मिल के संचालन को लेकर गन्ना विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। गन्ना विभाग ने मिल के अफसरों से अब तक की तैयारियों की जानकारी ली है। विभाग तैयारी कर रहा है कि नवंबर माह के पहले सप्ताह से न्यौली चीनी मिल में बॉयलर पूजन करा दिया जाए।
आंकड़े की नजर से-
- 54 लाख क्विंटल गन्ना खरीद का लक्ष्य था पिछले साल
- 28 गन्ना खरीद केंद्र किए गए हैं प्रस्तावित
- 8000 गन्ना किसानों ने कराया है पंजीकरण।
- 7000 हजार से अधिक किसानों का हो गया है सत्यापन।
अधिकारी का कहना
- गन्ना खरीद के लिए जिले में 28 खरीद केंद्र बनाए जाने प्रस्तावित हैं। स्वीकृति मिलते ही खरीद केंद्र स्थापित करा दिए जाएंगे। चीनी मिल में नए पेराई सत्र के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। - ओमप्रकाश यादव, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें