फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कीटनाशक के गोदामों पर कृषि विभाग का छापा, एक गोदाम सीज

Wed, 14 Dec 2022 08:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

नाऊ की सराय स्थित दूसरे गोदामों की भी जांच की गई। एक गोदाम खाली था। दूसरे गोदाम मे दवायें भरी मिलीं। बताया कि फर्म को लखनऊ से एक अनुमति दी जाती है। वह भी गोदाम मालिक नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
कृषि विभाग की टीम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली क्षेत्र के पीलीपोखर और नाऊ की सराय पर स्थित कीटनाशकों के गोदामों पर बुधवार को कृषि विभाग की टीम ने छापा मारा। तमाम अनियमितताएं मिलने पर एक गोदाम को सीज कर कीटनाशक के दो सैंपल लिया है। 

विज्ञापन


कालंदी विहार निवासी सुरेश कुमार साहू की कस्बे में ही एसएस अग्रेजेनेटिस एन फर्टीलाइजर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्म है। उन्होंने पीली पोखर पर एक और दो गोदाम नाऊ की सराय पर बना रखे हैं। बुधवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रेमवीर सिंह, एसीएम द्वितीय कृष्ण नंद तिवारी, एसडीएम एत्मादपुर अभय सिंह के साथ पीलीपोखर स्थित कीटनाशक के गोदाम पर पहुंचे। 

जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि गोदाम में काफी मात्रा में कीटनाशक और रसायन रखे मिले। गोदाम मालिक कीटनाशकों का बिल नहीं दिखा सके। नाऊ की सराय स्थित दूसरे गोदामों की भी जांच की गई। एक गोदाम खाली था। दूसरे गोदाम मे दवायें भरी मिलीं। बताया कि फर्म को लखनऊ से एक अनुमति दी जाती है। वह भी गोदाम मालिक नहीं दिखा सके। गोदाम से कीटनाशक व दवाओं की बिक्री की जा रही थी, जो गलत है। टीम ने पीली पोखर पर स्थित गोदाम को सील कर दिया है। साथ ही रसायन के दो सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिये भेजा जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि जांच की जा रही है। दवाओं के बिल मांगे गए हैं। अनियमितता मिलने पर अन्य गोदामों को भी सीज किया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दरोगा की पत्नी ने डीआईजी को किया ट्वीट: साहब! पति को परेशान कर रहे थानेदार, लगा देते हैं नाइट ड्यूटी

विज्ञापन

पीलीपोखर पर छापे से बंद हुआ खंदौली का बाजार

पीलीपोखर पर कीटनाशक के गोदाम पर छापे की सूचना लगते ही खंदौली का बाजार बंद कर दिया गया। लोगों को सूचना लगी थी कि पीलीपोखर पर जीएसटी की टीम दुकानों की जांच कर रही है। चेकिंग के भय से व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिरा दिए। करीब 3 घंटे तक खंदौली बाजार की दुकानें बंद रहीं। कृषि विभाग का कीटनाशक के गोदाम में छापे की जानकारी होने पर ही दुकानें खोली गईं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें