170 महिलाओं करेंगी मशरूम की खेती
मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. विकास रंजन चौधरी 15 समूहों की 170 महिलाओं को मशरूम उत्पादन के लिए प्रशिक्षण देंगे। सोमवार से प्रशिक्षण शुरू करने की तैयारी की गई है। प्रशिक्षण में चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के विशेषज्ञ के साथ ही जसराना क्षेत्र के कुछ किसान भी शामिल होंगे।
ये किसान पहले से मशरूम की खेती कर रहे हैं। वे महिलाओं को मशरूम की खेती से जुड़ी बारीकियों को बताएंगे। उपायुक्त एनआरएलएम रंजीत सिंह ने बताया कि किशनी ब्लॉक में उत्पादन बेहतर होने और बिक्री अच्छी होने पर अन्य ब्लॉकों में भी इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
सरकारी संस्थाओं को होगी आपूर्ति
किसी भी चीज के उत्पादन के साथ ही उसकी खपत भी बहुत जरूरी है। इसके लिए भी प्रशासन ने पहले से ही प्लानिंग की है। बाजार के साथ-साथ मुख्य रूप से जवाहर नवोदय विद्यालय, आश्रम पद्धति विद्यालय और सैनिक स्कूल आदि में इनकी आपूर्ति की जाएगी। इससे महिलाओं के सामने खपत का संकट नहीं होगा।