फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों से किसानों का भला नहीं होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विकासखंड कुरावली के गांव फतेहजंगपुर में बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने किसान चौपाल लगाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा किसान देश का अन्नदाता है। कृषि कानूनों से किसानों का कोई भला होने वाला नहीं है। केंद्र सरकार किसान विरोधी रवैया अपना रही है। किसान ही भाजपा को सत्ता से हटाएंगे।
विज्ञापन

फतेहजंगपुर में लगाई किसान चौपाल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा किसान को खेती के लिए खाद, बीज, बिजली, पानी की जरूरत होती है, लेकिन देहात में सात से आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। किसान को खाद और बीज आसानी से उपलब्ध नहीं होता है। कांग्रेस किसानों की लड़ाई सड़कों पर लड़ रही है। उन्होंने कहा पदाधिकारी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें।
संगठन में बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन करके सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए। गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों की जानकारी लोगों को दें। संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारी बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करें। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड, मनोज शाक्य, शशि भूषण, चंद्रप्रकाश दुबे, धारम सिंह, विकास गौतम, शाहबुद्दीन, फरीद अली, पंकज सक्सेना, वाजिद अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें