फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी के बाद रुक गया गेहूं की थ्रेसिंग का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बदलते मौसम ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया है। सोमवार को सुबह जिलेभर में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। इससे खेतों में गेहूं की थ्रेसिंग का काम रुक गया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 20 से 25 अप्रैल तक तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की थी। पहले ही दिन सोमवार को सुबह मौसम अचानक खराब हो गया। आसमान में छाए बादलों से तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक जिले भर में बूंदाबांदी हुई। बारिश तो अधिक नहीं हुई, लेकिन बूंदाबांदी के चलते गेहूं की फसल की थ्रेसिंग का काम रुक गया है। दिन में भी बादल छाए रहने के चलते धूप नहीं निकली। ऐसे में अब मंगलवार को भी थ्रेसिंग नहीं हो सकेगी। बारिश के बाद अब किसान खेतों में पहले से कटे पड़े भूसे को घर पहुंचाने में जुट गए हैं। क्योंकि बारिश से इसके भीगने का भी खतरा बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें