विष्णु का चयन विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में हुआ है
आगरा। जिले के दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी विष्णु ने अपनी मेहनत के दम पर एक और मुकाम हासिल किया है। कानपुर में होने वाली यूपी टी-20 फिजिकल डिसेबिलिटी लीग (उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग सीजन-3) के लिए शाहजहांपुर में हुए ट्रायल में विष्णु का चयन विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में हुआ है। वह लीग में कानपुर दिव्यांग वॉरियर्स की ओर से खेलेंगे।
लीग का आयोजन 28 सितंबर से एक अक्तूबर तक प्रस्तावित है। इसमें चार टीमें हिस्सा लेंगी। चयन के बाद विष्णु ने खुशी जताते हुए कहा कि आगरा से अकेले खिलाड़ी के तौर पर इस लीग में चुना जाना उनके लिए गर्व की बात है। विष्णु इससे पहले भी उत्तर प्रदेश की दिव्यांग क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अब यूपी टी-20 फिजिकल डिसेबिलिटी लीग में उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। संवाद