फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा के धर्मेंद्र ठाकुर को रेलवे की अंडर-23 टीम में मिली जगह

विज्ञापन
धर्मेद्र ठाकुर
विज्ञापन
आगरा। शहर के युवा ऑलराउंडर क्रिकेटर धर्मेंद्र ठाकुर का चयन रेलवे की अंडर-23 क्रिकेट टीम में हुआ है। रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने 30 सितंबर को जारी सूची में धर्मेंद्र को टीम में शामिल किया है। वह आगामी सीके नायडू ट्रॉफी 2026-27 में रेलवे का प्रतिनिधित्व करेंगे। टूर्नामेंट के मुकाबले 12 से 15 अक्तूबर तक राजकोट और 19 से 22 अक्तूबर तक बोकारो में खेले जाएंगे।
विज्ञापन

धर्मेंद्र लंबे समय से पीके क्रिकेट अकादमी में कोच प्रवीण कुमार के मार्गदर्शन में क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं। रेलवे की घोषित टीम में विभिन्न जोन के 16 खिलाड़ी शामिल हैं। टीम की कप्तानी विराट जायसवाल को सौंपी गई है। टीम में धर्मेंद्र के अलावा दीपांशु चौधरी, आयुष कुमार, माधव एसडी, अभिषेक कौशल, बृजेंद्र त्रिपाठी, सर्वेश रोहिल्ला, ओम सिंह, अर्पित यादव आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें