फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यूपी की जीत में चमकी आगरा की बेटी, जड़ा अर्धशतक

विज्ञापन
रमा कुशवाहा
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी की बेटी रमा कुशवाहा ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया है। कटक में मंगलवार को खेली गई महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी के मुकाबले में रमा की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत उत्तर प्रदेश ने सौराष्ट्र को 43 रन से पराजित कर दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। टीम की ओर से आगरा की रमा कुशवाहा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों पर 73 रन की पारी खेली। इस दौरान आठ चौके और दो छक्के लगाए। रमा ने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाकर सौराष्ट्र के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।
152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की टीम उत्तर प्रदेश की गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 19.5 ओवर में 108 रन बनाकर सिमट गई। इस तरह उत्तर प्रदेश ने मुकाबला 43 रन से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

रमा के कोच मनोज कुशवाहा ने कहा कि उनकी पारी में निरंतर अभ्यास, मेहनत और आत्मविश्वास की झलक दिखाई दी। बड़े स्तर के मुकाबलों में इस तरह की जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी खिलाड़ी के आत्मविश्वास को बढ़ाती है। उन्होंने आगे भी रमा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें