फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा के बॉक्सरों ने रिंग में दिखाया दम, जीते कई पदक

Tue, 07 Apr 2026 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पदक विजेता बॉ​क्सिंग ​खिलाड़ी
विज्ञापन
आगरा। यूथ गर्ल्स एवं बॉयज स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में आगरा के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एक स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

हापुड़ में आयोजित यूथ गर्ल्स स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में आगरा के सात मुक्केबाजों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के 60 किग्रा भार वर्ग में सोनम चाहर ने स्वर्ण पदक जीता और नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। 51 किग्रा भार वर्ग में जाह्नवी यादव और 57 किग्रा भार वर्ग में निष्ठा शर्मा ने कांस्य पदक जीतकर आगरा को पदक तालिका में स्थान दिलाया।
इसी तरह हापुड़ में ही आयोजित यूथ बॉयज स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 55 किग्रा में प्रिंस, 65 किग्रा में आकाश यादव और 90 किग्रा में गगन ने रजत पदक हासिल किए। जबकि 75 किग्रा में सूर्यांश तोमर ने कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि पर जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह, सचिव बृजेश मीणा, कोषाध्यक्ष माता प्रसाद, विनय प्रताप, गौरव चौहान और शिवम ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें