आगरा। मुक्केबाज आदित्य प्रताप यादव स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह आगरा के रहने वाले हैं। भारतीय मुक्केबाजी टीम में 65 किलोग्राम भार वर्ग में चयनित हुए हैं।
आदित्य रविवार को युगांडा के मुक्केबाज के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेंगे। उनके कोच गौरव ठाकुर ने बताया कि आदित्य ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है और पदक जीतने की क्षमता रखते हैं। आदित्य के पिता संतोष यादव, डॉ. हरिसिंह यादव, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष पृथ्वीराज चाहर, सचिव ब्रजेश कुमार मीणा, कोषाध्यक्ष माता प्रसाद आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।