देहरादून। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर जिले के सभी न्यायालयों विकासनगर, ऋषिकेश और डोईवाला में सात नवंबर को स्पेशल ई लोक अदालत लगेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नेहा कुशवाहा ने बताया कि इसमें लंबित मुकदमों का सुलह समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा। इसमें 138 एनआई एक्ट के वादों का सुलह समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा। नेहा कुशवाहा ने कहा कि जो भी पक्षकार अपने वादों का निपटारा करवाना चाहते हैं, उन्हें संबंधित न्यायालय को ईमेल, अपने अधिवक्ता या न्यायालय के ड्रॉप बॉक्स में प्रार्थना पत्र डालकर जानकारी देनी होगी।