देहरादून। भारत-तिब्बत सीमा पर तैनात सैनिकों के सम्मान स्वरूप आज नेलांग घाटी उत्तरकाशी के लिए कार-बाइक रैली रवाना होगी। भारत तिब्बत सहयोग मंच और रीजनल तिब्बतन यूथ कांग्रेस की ओर से रैली का आयोजन किया जा रहा है। भारत तिब्बत सहयोग मंच के महेश पांडे ने बताया कि आज नगर निगम परिसर से मेयर सुनील उनियाल गांव में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 31 अक्टूबर को रैली नेलांग घाटी पहुंचेगी, जहां तिरंगा झंडा फहरा कर कार्यक्रम का समापन होगा। इसके आयोजन में मंच के अध्यक्ष हरीश सेमवाल, इंद्रपाल सिंह कोहली, तेनजिन जिनपा, त्सेरिंग फुंत्सोक, तेनजिंग नामग्याल समेत अन्य सहयोग कर रहे हैं।