फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में लगेगी स्थानीय एसएचजी के उत्पादों की प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधियों की मांग पर मेयर गामा ने दिए निर्देश माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। दीपावली से पहले नगर निगम परिसर में स्थानीय स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी। इसमें स्वयं सहायता समूह निशुल्क अपने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री कर सकेंगे। स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधियों की मांग पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने इसके निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर सुनील उनियाल गामा से मुलाकात की। उन्होंने मेयर गामा को समूहों की ओर से तैयार किए जा रहे उत्पादों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समूह के उत्पादों की बाजार में अच्छी डिमांड भी है लेकिन कई बार जगह उपलब्ध ना हो पाने के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। इस पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने उन्हें दीपावली से पहले नगर निगम परिसर में प्रदर्शनी लगाने की मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वोकल फॉर लोकल का नारा देकर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया है।।राज्य सरकार भी स्थानीय उत्पादों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने के प्रयास में लगी है। उन्होंने कहा कि इससे जहां समूहों को अपने उत्पादों के लिए एक जगह मिल सकेगी, वहीं लोगों को भी समूहों के उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि नगर निगम स्वयं सहायता समूहों को ब्याज रहित लघु ऋण भी उपलब्ध कराता है, जो आत्मनिर्भर उत्तराखंड की अवधारणा को सशक्त कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें