फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कुश्ती प्रतियोगिता में रहा आगरा का दबदबा, विजेताओं को मिले मेडल

Mon, 26 Nov 2018 12:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
कुश्ती लड़ते पहलवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश कुश्ती प्रतियोगिता के अंतिम दिन कई शानदार मुकाबले खेले गए। मुख्य अतिथि के रूप में खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल्स प्रदान किए। 
विज्ञापन


57 किलो भार वर्ग में आगरा के उमेश कुमार पहले, सहारनपुर के अंकित कुमार दूसरे स्थान पर रहे। 60 किलो भार वर्ग में आगरा के धर्मेंद्र सिंग को पहला और मेरठ के सतेंद्र यादव को दूसरा स्थान मिला। 

65 किलो भार वर्ग में आगरा के पवन कुमार को पहला और मिर्जापुर के यग्रसेन राठौर को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। 70 किलो भार वर्ग मे आगरा के अनीस पहले और देवीपाटन के अशोक दूसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

हर वर्ग में रहा आगरा का दबदबा

74 किलो भार वर्ग में आगरा के रजत भगौर को पहला और मेरठ के उज्जव को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। 79 किलो भार वर्ग में मेरठ के दयानंद पहले और आगरा के मधुसूदन दूसरे स्थान पर रहे। 86 किलो भार वर्ग में सहारनपुर के अंकुर राठी को पहला और मेरठ के सचिन तोमर को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
 
92 किलो भार वर्ग मे आगरा के विनोद कुमार पहले और मेरठ के निखिल सारस्वत दूसरे स्थान पर रहे। 97 किलो भार वर्ग में आगरा के संदीप पहले और मेरठ के सागर दूसरे स्थान पर रहे। 125 किलो भार वर्ग में अलीगढ़ के संदीप को पहला और आगरा के अरुण सिसौदिया को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। 

प्रतियोगिता शुरू होने से पहले आरएसओ राजेश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। राजेश कुमार सिंह चार दिन बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस अवसर पर स्टेडियम के खिलाड़ियों ने उनका भी शॉल उढ़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर एसएस चौहान, सविता, राम मिलन, नेत्रपाल सिंह, अरविंद यादव, विजय सिंह, शशि प्रभा आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें