फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान को थैंक्स कहने के लिए लोग प्रसाद चढ़ाते हैं, हम रक्तदान करने आए हैं

Wed, 14 Jun 2017 05:48 PM IST
टीम डिजिटल आगरा
विज्ञापन
निशी शर्मा और उनके बेटे गौरव शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में अपने रक्त का दान कर आगरा की निशी शर्मा ने अनूठी पहल की। उन्होंने इस बार न सिर्फ खुद रक्तदान किया बल्कि अपने बेटे को भी इस महादान के लिए लेकर आईं। बीते चार-पांच साल से लगातार रक्तदान कर रहीं निशी शर्मा से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लोग भगवान को थैंक्स करने के लिए मंदिर जाते हैं, प्रसाद चढ़ाते हैं, हम रक्तदान करने आए हैं। 
विज्ञापन


बता दें ‌कि बुधवार 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अमर उजाला के सिकंदरा रोड स्थित कार्यालय, जिला अस्पताल ब्लड बैंक और एसएन मेडिकल कालेज की ब्लड बैंक में सामूहिक रूप से आयोजित किए गए। 

इसमें 92 रक्तदाताओं ने एक-एक यूनिट ब्लड देकर 368 लोगों की जिंदगी बचाने के लिए महादान किया। अमर उजाला कार्यालय पर आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचीं आगरा के नगला पदी निवासी निशी शर्मा अपने बेटे के साथ रक्तदान करने आईं। उन्होंने बताया कि बीती दो जून को ही उनके बेटे ने अपने जीवन के 18 साल पूरे किए हैं। ऐसे में उसे भी रक्तदान को प्रेरित करने के लिए यहां लेकर आई हैं। 
विज्ञापन


निशी शर्मा ने बताया कि वे अब तक पांच-छह बार रक्तदान कर चुकी हैं। रक्तदान को लेकर उनकी इस प्रतिबद्धता के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लोग भगवान को थैंक्स करने के लिए मंदिर जाते हैं, प्रसाद चढ़ाते हैं, हम रक्तदान करने आए हैं। उन्होंने कहा कि भगवान ने रक्त के रूप में हमें ऐसी चीज दी है जिससे हम लोगों की जिंदगी बचा सकते हैं। भगवान को इसके लिए शुक्रिया कहने का रक्तदान से अच्छा अवसर नहीं है। 

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने इस बार जेईई एडवांस परीक्षा भी उत्तीर्ण की है, तो उन्होंने यह खुशी भी रक्तदान कर मनाई। उनकी बेटी जो दयालबाग विश्वविद्यालय में बीटेक की पढ़ाई कर रही है, उसने भी विश्वविद्यालय में आयोजित ‌शिविर में रक्तदान किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें