फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फर्जी रजिस्ट्री करने वाली आगरा की महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्री करने वाली आगरा निवासी एक महिला को गोवर्धन चौराहे से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र निवासी द्रौपदी पत्नी कुंजीलाल की 28 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। आरोप है कि आगरा के थाना शमसाबाद निवासी सुशीला देवी पत्नी गीतम सिंह ने खुद को द्रौपदी बताते हुए फर्जी तरीके से 29 जनवरी 2026 को 11 बीघा जमीन की रजिस्ट्री कर दी थी। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने अब जांच के दौरान आरोपी सुशीला देवी को गिरफ्तार कर चालान किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें