फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई का युवक कर रहा बदनाम: आगरा की युवती के साथ की ऐसी हरकत, थाने पहुंची पीड़िता; एफआईआर दर्ज

Fri, 16 Oct 2026 10:12 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सदर क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती ने मुंबई निवासी कुणाल पटेल पर मोबाइल हैक कर निजी फोटो हासिल करने और सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आरोप लगाया है। युवती के नाम से फर्जी आईडी बनाने की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के युवक ने सदर क्षेत्र की युवती को सोशल मीडिया पर बदनाम कर दिया। उसका मोबाइल हैक कर फर्जी आईडी बनाकर फोटो और वीडियो डाल रहा है। पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता युवती 22 वर्षीय है, वह सदर क्षेत्र की रहने वाली है।
विज्ञापन


युवती का कहना है कि कुणाल पटेल नामक युवक को वह जानती थी। वह मुंबई में रहता है। उसने मोबाइल हैक कर निजी फोटो ले लिए। इसके बाद सोशल मीडिया पर डाल दिए हैं। आरोपी ने उनके नाम से ही कई सोशल मीडिया आईडी भी बना दी है।
विज्ञापन


इन पर फोटो के साथ वीडियो भी अपलोड कर रहा है। एसीपी सदर अमीषा सिंह ने बताया कि मामले में साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें