फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताइक्वांडो में आगरा ने जीते 10 स्वर्ण पदक

Mon, 14 Sep 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। बरेली में चल रही उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अब तक खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए हैं।
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष योगेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर दमदार प्रदर्शन किया। वहीं संतोष कुमार सिंह और प्रदीप गौर ने दो-दो स्वर्ण पदक हासिल किए। संजय नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के इंडोर हॉल में 43वीं उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। संगीता शर्मा ने पूमसे में एक स्वर्ण पदक जीता। फाइट स्पर्धा में क्याना जैन और अगस्त्य गोयल ने भी एक-एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विजेता खिलाड़ियों को दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ. यूके शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, मधु शर्मा, हरिकांत शर्मा और नवनीत कुलश्रेष्ठ ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें