माई सिटी रिपोर्टर
आगरा। जोनल ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को वॉलीबाल सीनियर बालिका वर्ग में आगरा विजेता एवं अलीगढ़ उपविजेता रहा। कबड्डी में मथुरा की टीम ने ट्राॅफी जीती।
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के वॉलीबाल सब-जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ विजेता एवं मैनपुरी उपविजेता रही। सब-जूनियर बालक वर्ग में आगरा विजेता एवं कासगंज उपविजेता रहा, वॉलीबाल सीनियर बालक वर्ग में आगरा विजेता एवं कासगंज उपविजेता रहा।
कबड्डी सब-जूनियर बालक वर्ग में मथुरा विजेता एवं आगरा उपविजेता रहा। सब-जूनियर बालिका वर्ग में मथुरा विजेता एवं मैनपुरी उपविजेता रहा। कबड्डी सीनियर बालक वर्ग में हाथरस विजेता एवं एटा उपविजेता रहा। सीनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ विजेता एवं आगरा उपविजेता रही।
ओवरआल चैंपियन अलीगढ़, जूनियर-सीनियर वर्ग में ओवरआल चैंपियन अलीगढ़ और सब-जूनियर वर्ग में ओवरआल चैंपियन मथुरा रहा।
पुरस्कार वितरण आगरा मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त शशिमौलि मिश्र ने किया। आदित्य कुमार, सचिन सारस्वत, अशोक तेजपाल, सुनील चंद्र जोशी, सुधीर नारायण, विकास यादव, मतगंजन प्रसाद कुशवाह, माधुरी यादव, हिमांशी अग्रवाल, सुरेश प्रताप सिंह, पुनीत कुमार, रवि अरेला, हिमांशु अहलावत, विक्रम सिंह, आलोक माहेश्वरी, रीनेश मित्तल, शकील खान आदि मौजूद रहे।
दूसरे दिन के विजेता
- पुरुष जूनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में मैनपुरी के दिव्यांशु यादव, 200 मीटर दौड़ में आगरा के सचिन, 400 मीटर दौड़ में मथुरा के सोहेल, 1500 मीटर दौड़ में मथुरा के हेमंत कुमार, ऊंची कूद में मैनपुरी के युवराज, गोला फेंक में कासगंज के मंसुख, भाला फेंक में अलीगढ़ के देवेंद्र, डिस्कस थ्रो में मथुरा के कपिल, कुश्ती में 57 किलो भारवर्ग में आगरा के आकाश परमार, 61 किलो भारवर्ग में आगरा के रुद्र चाहर, 65 किलो भारवर्ग में आगरा के रिवेश कुमार, 70 किलो भारवर्ग में आगरा नितिन कुमार ने स्वर्ण पदक जीता।
- महिला जूनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अलीगढ़ की तनु, 200 मीटर दौड़ में फिरोजाबाद की विनीता ने स्वर्ण पदक जीता।
- पुरुष सीनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अलीगढ़ के सौरभ, 200 और 400 मीटर दौड़ में अलीगढ़ के राहुल यादव, 1500 मीटर दौड़ में कासगंज के लवकुश, ऊंची कूद में अलीगढ़ के सौरभ, गोला फेंक में कासगंज के मोहित, भाला फेंक में अलीगढ़ के सोनू कुमार, डिस्कस थ्रो में आगरा के सहदेव, लंबी कूद में आगरा के राजवेंद्र, कुश्ती में 57 किलो भारवर्ग में आगरा के युवराज, 61 किलो भारवर्ग में आगरा के प्रिंस, 65 किलो भारवर्ग में आगरा के हेमेंद्र सिंह, 70 किलो भारवर्ग में आगरा के आकाश कुमार, 74 किलो भारवर्ग में आगरा के विजयपाल ने स्वर्ण पदक जीता।
- महिला सीनियर वर्ग में 100 और 200 मीटर दौड़ में अलीगढ़ की दीक्षा कुमारी, 400 मीटर दौड़ में अलीगढ़ की नीलम, 800 मीटर दौड़ में मथुरा की रंजन, ऊंची कूद में एटा की नीरू, गोला फेंक में फिरोजाबाद की गुड़िया, भाला फेंक में अलीगढ़ की उमा तिवारी, डिस्कस थ्रो और लंबी कूद में फिरोजाबाद की वंदना ने स्वर्ण पदक जीता।