माई सिटी रिपोर्टर
आगरा। आगरा बैडमिंटन प्रीमियर लीग (एबीपीएल) के 11वें संस्करण की रंगारंग शुरुआत मंगलवार को विजय नगर स्थित स्पोर्ट बज में हुई। इसमें 5 टीमें एचएसटी अफसर स्मैशर्स, प्रखर्स स्पार्टंस, वीजेसीडी टाइगर्स, टीसा इंस्पिरेशन स्ट्राइकर और सैक वारियर्स अपना दावा पेश कर रही हैं। उद्घाटन मुकाबले में एचएसटी अफसर स्मैशर्स ने प्रखर्स स्पार्टंस को हराया।
इससे पूर्व आगरा बैडमिंटन प्रीमियर लीग का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुरेश चंद्र गर्ग एवं विशिष्ट अतिथि प्रवीण अग्रवाल ने किया। ललितपुर के जिला जज महेश नौटियाल ने विचार व्यक्त किए। आगरा बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष बीना लवानियां, विनोद शीतलानी, राहुल पालीवाल, आसिफ अली, नंदी रावत, मृदुल दुबे, मनीष गुदवानी, रुचि फौजदार, मयंक शर्मा, अंजना शर्मा, दीपक गोयल, विक्रम गुप्ता, संजय कालरा आदि मौजूद रहे।
एक लाख रुपये की प्राइज मनी वाली लीग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आयुष अग्रवाल, दक्ष गौतम, दिव्यांशी, राधा, अनुभव, विवेक और आदित्य पर सभी की निगाहें रहेंगी। प्रतियोगिता 21 जनवरी तक चलेगी।