फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:  वर्ल्ड कैपिटल ऑफ शू के तौर पर विकसित होगा आगरा, पर्यटकों के लिए ऐसी कार...जिनका जूते जैसा होगा आकार

Fri, 08 Nov 2024 12:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा को  वर्ल्ड कैपिटल ऑफ शू के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए विदेशी मेहमानों के लिए ऐसी कार चलाई जाएंगी, जो जूते के आकार की होंगी। 


 
विज्ञापन
जूते के आकार की कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रांसपोर्टर्स चैंबर (एफमैक) आगरा को वर्ल्ड कैपिटल ऑफ शू के तौर पर विकसित करेगा। इसके लिए एफमैक जूते के आकार की इलेक्ट्रिक कार बनवा रहा है। इसका ताजमहल, सिकंदरा समेत अन्य स्मारकों पर गोल्फकार्ट के स्थान पर उपयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन




सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर में जानकारी देते हुए अध्यक्ष पूरन डावर ने बताया कि जूता कारोबार से आगरा की पहचान भले ही हो, इसे दर्शाने वाला जरिया कोई नहीं है। ऐसे में शिल्पग्राम पर गोल्फकार्ट की जगह जूते के आकार की इलेक्ट्रिक कार इस्तेमाल में लाई जाएगी। देश-दुनिया का पर्यटक इसमें सफर करेगा और इसकी पहचान बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनियों को ऑर्डर भी दे दिया है। शहर के चौराहों को जूता कारोबारी गोद लेंगे, इसको सजाएंगे। अपनी कंपनी का प्रचार-प्रसार करेंगे और जूते के आकार के मॉडल भी लगाएंगे। इस प्रस्ताव के लिए प्रशासन और संबंधित विभागों से भी बातचीत चल रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें