फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Weather Update: रात में भी भीषण गर्मी ने उड़ाई नींद, फिलहाल राहत की नहीं उम्मीद 

Tue, 14 Jun 2022 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

अब हाल ये है कि न दिन में सुकून है और ना रात को चैन।  सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सूबे में चौथे स्थान पर रहा। वहीं मंगलवार सुबह की शुरूआत भी तेज धूप के साथ हुई।
 
विज्ञापन
ताजमहल में गर्मी से बेहाल हुए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में न केवल दिन, बल्कि रात में भी तपिश ने बेहाल कर दिया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सूबे में चौथे स्थान पर रहा।

विज्ञापन


आगरा में मंगलवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि दिन चढ़ते ही धूप के तेवर तल्ख हो गए। इसी हफ्ते तक प्री मानसून आने की भी संभावना जताई गई है। तब तक लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 

सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। पूर्वाह्न 11 बजते बजते लू चलने लगी। दोपहर में बादल छाए लेकिन गर्म हवा चलती रही। ताजमहल के मुख्य गुंबद के दहकते संगमरमर पर सैलानियों का चंद कदम चलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर बना रहेगा।
विज्ञापन


शहर        न्यूनतम    अधिकतम
आगरा       33.0    44.5
बांदा          30.9    45.8
प्रयागराज     30.6    45.1
वाराणसी     29.8    45.6
सुल्तानपुर    28.0    44.5

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें