फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Weather Update: आगरा में अभी झमाझम बारिश, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

Mon, 22 Aug 2022 02:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजनगरी आगरा में मानसून के बादल खूब मेहरबान हैं। पिछले 24 घंटों में 9.9 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। वहीं आने वाले दिनों में भी झमाझम बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन
आगरा: बारिश के बीच सैलानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से सूरज की बादलों से लुकाछिपी होती रही। इसके साथ ही ठंडी हवा ने भी लोगों को राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आसमान साफ रहेगा और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं आने वाले दिनों में भी बारिश के संभावना बन रही है। 
विज्ञापन


बता दें मानसून के बादल इस बार सूबे के 75 जिलों में से सबसे ज्यादा आगरा पर मेहरबान रहे हैं। 30 जुलाई तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो आगरा सूबे का पहला जिला है, जहां प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। यहां सामान्य से 25 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। दूसरे स्थान पर पड़ोसी जिला फिरोजाबाद है, जहां सामान्य से 17 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज हुआ है। बाकी प्रदेश के 73 जिलों में बारिश सामान्य से कम रही है।

ठीक एक माह पहले मानसून ने प्रदेश को भिगोया था। इस दौरान मानसूनी बादलों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 47 फीसदी कम बारिश की तो पूर्वी उत्तर प्रदेश ज्यादा सूखा रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में उम्मीद से बेहद उलट 52 फीसदी बारिश कम र्हुई। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक यह पहला मौका है, जब पूर्वी उत्तर प्रदेश के शहरों में सूखा पड़ा है और पश्चिम के शहरों में अपेक्षाकृत बारिश ठीक हुई। आगरा से सटे शहरों में केवल आगरा फिरोजाबाद ही ऐसा रहा, जहां बारिश बेहतर हुई। मथुरा, मैनपुरी और एटा में बारिश कम दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे कम बारिश रामपुर और फर्रु खाबाद में है, जहां 80 फीसदी की कमी आई।

आज का तापमान 

अधिकतम - 34.4

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम - 27.2
सूर्योदय - 5:52
सूर्यास्त - 6:50
मंगलवार को बारिश के आसार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें