फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला और जम्मू से ठंडा रहा आगरा, न्यूनतम पारा 5.3 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शिमला, जम्मू, गंगटोक और कटरा जैसे पहाड़ी क्षेत्रों के मुकाबले आगरा ज्यादा ठंडा रहा। तीर की तरह से चुभ रही सर्द हवा ने शिमला, सिक्किम और जम्मू जैसे क्षेत्रों की तुलना में आगरा के लोगों को ज्यादा परेशान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को उत्तर पश्चिमी सर्द हवा के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगरा प्रदेश में छठवां सबसे ठंडा शहर रहा।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की दस्तक के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ, मुजफ्फर नगर जैसे जिले शीतलहर की चपेट में सबसे ज्यादा है। पहाड़ी इलाकों से ज्यादा सर्द मैदानी इलाके हैं। शिमला, गंगटोक में आगरा से तापमान ज्यादा है, जबकि मेरठ, मुजफ्फर नगर, बरेली, कानपुर में कम। दोपहर में धूप खिलने से कुछ राहत मिली, लेकिन शाम को फिर से धुंध और रात में कोहरा गहराने से दृश्यता तो कम हुई ही, तापमान भी लुढ़क गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक सुबह और रात में कोहरा छाया रह सकता है। दिन में धूप गुनगुनी रहेगी, जिससे राहत मिल सकती है, पर रात में पारा सामान्य से नीचे रहेगा। तीन दिन के बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें