फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: तेज धूप के साथ सुबह की शुरूआत, लू के थपेड़े करेंगे परेशान, अगले तीन दिन नहीं मिलेगी राहत

Thu, 11 May 2023 08:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक तापमान में तीन डिग्री तक का इजाफा हो सकता है। पूरे दिन गर्म हवाओं से लोग बेहाल रहेंगे। 
विज्ञापन
धूप - फोटो : राजेश कुमार।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सुबह से ही तेज धूप लोगों को बेहाल कर रही है। स्कूली बच्चों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। दोपहर में जब पारा अधिकतम होता है, तब उनके स्कूल की छुट्टी हो रही है। लू के थपेड़ों से वे परेशान हो जा रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक तापमान में तीन डिग्री तक का इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन


अभिभावक उन्हें धूप से बचाने के लिए हर तरह के जतन कर रहे हैं। कोई गमछे से ढककर ला रहा है तो कोई दोपहिया वाहन पर बैठाने से पहले दहक रही सीट को ठंडे पानी से धो रहा है। तेज धूप के कारण बुधवार को भी बच्चे परेशान हुए।

बुधवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह हवा चली पर दोपहर तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री दर्ज किया गया। ताजमहल समेत स्मारकों पर दोपहर में पर्यटकों की संख्या बेहद कम है। इन स्मारकों पर छायादार जगहों पर ही पर्यटक नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें