फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुनगुनी धूप ने दिलाई हाड़ कंपाती ठंड से फौरी राहत, 23 जनवरी तक परेशान करेगा कोहरा

Mon, 20 Jan 2020 09:48 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सर्दी में गर्म कपड़ों में नजर आए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुनगुनी धूप से रविवार को दिन में हाड़ कंपाने वाली ठंड से फौरी राहत ही मिल सकी। सूरज ढलते ही सर्द हवाएं चलने से गलन बढ़ गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, 23 जनवरी तक कोहरा छाएगा। सर्द हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन


रविवार को सुबह धूप खिली तो सर्दी से कुछ राहत मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा, वहीं न्यूनतम तापमान में मामूली इजाफा हुआ और यह 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। गुनगुनी धूप खिलने के बाद रविवार को बाजारों और स्मारकों में भी अच्छी चहल पहल दिखाई दी, लेकिन शाम ढलते ही गलन भरी सर्दी सताने लगी।

सर्द हवाओं ने गलन का प्रकोप बढ़ा दिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिन गलन भरी सर्दी रहेगी। देर रात और सुबह कोहरा छाएगा। 23 जनवरी के बाद कोहरा छंटना शुरू होगा। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कोहरे के कारण देरी से पहुंची 10 ट्रेनें
कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों की मुसीबतें बढ़ा रही है। रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस 2.20 घंटे की देरी से पहुंची। डाउन की दस ट्रेनें दो से तीन घंटे की देरी से आगरा कैंट पहुंचीं। दिल्ली की ओर से गतिमान एक्सप्रेस 20 मिनट, ताज एक्सप्रेस 1.10 घंटे की देरी से आईं। मुंबई राजधानी एक घंटे, महाकौशल सवा दो घंटे, पंजाब मेल, कर्नाटका एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनें दो से तीन घंटे की देरी से आगरा पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आगरा कैंट स्टेशन से 32 यात्रियों ने रिजर्वेशन कैंसल करवाए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें