फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में आंधी के साथ बारिश: शाम को मौसम हुआ सुहाना, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Fri, 06 May 2022 08:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। लू के थपेड़े फिर बेहाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
आगरा में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी शुक्रवार को प्रदेश के गर्म शहरों की सूची में तीसरे नंबर पर रही। पारा फिर से 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। दोपहर तक तेज धूप और उमस के कारण लोग बेहाल रहे। करीब तीन दो बजे मौसम में बदलाव आया। इसके बाद तेज आंधी और बारिश ने गर्मी की हेकड़ी निकाल दी। बारिश के बाद शाम को मौसम सुहावना हो गया।

विज्ञापन

 
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री नीचे है। न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ऊपर है। दोपहर में तेज धूप और उमस के बाद आंधी और बारिश शुरू हो गई। 63 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवा चली। धूल भरी आंधी के कारण शहर में कई जगह होर्डिंग फट गए और कुछ नीचे गिर गए। पेड़ों की टहनियां भी टूट गईं। बारिश के बाद लोगों को तपिश से राहत मिली। शाम को मौसम सुहाना हो गया। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। लू के थपेड़े फिर बेहाल कर सकते हैं। अगले तीन दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन

 
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
झांसी 41.6 25.4
प्रयागराज 41.0 26.5
आगरा  40.3  26.3
हमीरपुर 39.2 26.2
कानपुर  39.0 24.0
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें