आगरा के धाकरान चौराहे पर पानी की समस्या को लेकर पवन धाकड़ मेट्रो पुल पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। समर्थन में महिलाएं और पुरुष एमजी रोड पर उतर आए, जिससे जाम लग गया।
आगरा के धाकरान चौराहे पर मेट्रो पुल पर पवन धाकड़ नाम का युवक चढ़ गया है। आत्महत्या की धमकी दे रहा है। मांग है कि दस साल से क्षेत्र में पानी की समस्या है। समर्थन में महिलाये और पुरुष एमजी रोड पर हैं। जाम लग गया है। पचास हजार लोग पानी की समस्या से परेशान है।
विज्ञापन
मेट्रो कार्य के कारण एक पाइप लाइन एक माह से बंद है। लोग हंगामा कर रहे हैं। आरोप है कि एमएलसी विजय शिवहरे और कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का क्षेत्र है। उनके यहां पानी है पर आम लोगों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है।