फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी में मार्च की शुरुआत के साथ ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, प्रदेश में सबसे गर्म रहा आगरा; टॉप फाइव गर्म शहर

Mon, 09 Mar 2026 08:20 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मार्च की शुरुआत में ही आगरा में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं और अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार तापमान सामान्य से 8.7 डिग्री अधिक है और आने वाले दिनों में पारा और बढ़ने की संभावना है।
 
विज्ञापन
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मार्च की शुरुआत के साथ ही ताजनगरी में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने इसे पूरे प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना दिया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को आगरा में पारा सामान्य से 8.7 डिग्री ऊपर रहा। हालांकि अल सुबह और देर रात की हवाओं में अभी भी हल्की सी नरमी रही। वहीं दोपहर की धूप ने लोगों को मई-जून जैसी गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया है। अधिकांश घरों में पंखे तो पहले ही चालू हो चुके थे, वहीं बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोगों ने एसी भी चालू कर दिए हैं। रविवार को गर्मी और छुट्टी दोनों होने के कारण सड़कों पर आवाजाही कम ही नजर आई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में पारा और चढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन


यह है टॉप फाइव गर्म शहर
आगरा 37.6
झांसी 36.3
बांदा 35.8
मथुरा वृंदावन 35.7
हमीरपुर 35.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें