पारा 3.3 डिग्री पर पहुंचा, मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान ताजनगरी में
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को आगरा देश के मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा रहा। जम्मू हो या चंडीगढ़, अंबाला हो या अमृतसर। देश के उत्तरी इलाकों के मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सबसे कम आगरा में ही रहा। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में चली बर्फीली हवाओं का असर रहा कि मकर संक्रांति गुजरने के बाद भी जनवरी के तीसरे सप्ताह में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 3.3 डिग्री पर पहुंच गया।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते हिमालय की पहाड़ियों पर भारी बर्फबारी जारी है तो मैदान सर्दी से ठिठुर रहे हैं। आगरा में सुबह न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री पर रहा। प्रदेश में कानपुर में पांच और अन्य शहरों में पारा छह डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश में पारा जहां सामान्य रहा, वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान स्थिर रह सकता है। न्यूनतम तापमान में मामूली कमी के आसार हैं।
प्रदेश में सर्दी का ये हाल
शहर न्यूनतम अधिकतम
आगरा 3.3 22.4
कानपुर 5 22
लखनऊ 5.7 22.9
हरदोई 6.4 22.5
गोरखपुर 6.4 21
मेरठ 6.5 22.3
फुर्सतगंज 6.6 22.8
अलीगढ़ 6.6 22.8
मुरादाबाद 7.5 24.3
झांसी 9 20.5
इलाहाबाद 10 22.3
वाराणसी 10 23.3
आगरा की सर्दी सब पर भारी
शहर तापमान
आगरा 3.3 डिग्री
जम्मू 4
चंडीगढ़ 4.2
करनाल 4.2
नारनौल 4.5
चुरू 4.6
जालंधर 4.7
जयपुर 6.5