फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: आगरा में नहीं थमी संक्रमण की रफ्तार, लगातार 28वें दिन मिले मरीज, संख्या हुई 404

Wed, 29 Apr 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप थम नहीं रहा है। मंगलवार को सुबह से लेकर रात तक 15 और कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इससे कुल संख्या 400 के पार पहुंच गई। जिले में अब तक 404 संक्रमित मिल चुके हैं। संक्रमितों की संख्या में आगरा महीने भर से प्रदेश में सबसे ऊपर है। 
विज्ञापन


देश में अगरा 11वें स्थान पर है। पहले स्थान पर मुंबई, 10वें पर भोपाल और आगरा के बाद 12वें पर जोधपुर है। यह जानकारी जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने दी। उधर, अप्रैल में लगातार 28वें दिन आगरा में संक्रमित मिले। इस दौरान 11 लोगों की जान जा चुकी है। अब तक 56 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 

देखते ही देखते 'आगरा मॉडल' की हवा निकल गई

ताजनगरी में संक्रमण की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मार्च के 31 दिनों में संक्रमित मरीजों का जो आंकड़ा 12 था, वो 28 अप्रैल तक बढ़कर 404 हो गया। यानी 28 दिनों में 392 संक्रमित मिले। इस दौरान औसतन हर दिन 14 मरीज मिले हैं, जो चिंताजनक है। 

जो आगरा मॉडल 15 दिन पहले तक देश में छाया था, उसकी अब देखते ही देखते हवा निकल गई। ताजनगरी में न तो कोरोना वायरस के संक्रमण का फैलाव रुक रहा है, और न ही कोरोना के अलावा अन्य मरीजों को उपचार मिल रहा है। हर रोज किसी न किसी मरीज की उपचार के अभाव में जान जा रही है। 

क्वारंटीन सेंटर्स से भी रोज शिकायतें आ रही हैं। इन शिकायतों पर नोडल अधिकारी आलोक कुमार की भी नजर गई है। उन्होंने मंगलवार की बैठक में अफसरों को इन्हें ठीक करने के निर्देश दिये। इसके बाद जिलाधिकारी और एसएसपी ने निजी अस्पतालों का दौरा कर उपचार सुनिश्चित करने के लिए कहा।
विज्ञापन

कारोबारी से सब्जीवाले तक संक्रमण

जिले में कारोबारी से लेकर सब्जी वाले तक संक्रमण की जद में आ रहे हैं। मंगलवार को मिले कोरोना संक्रमितों में सदर क्षेत्र के नौलक्खा निवासी सब्जी विक्रेता चाचा-भतीजा भी शामिल हैं। इनसे पहले पांच सब्जी विक्रेता संक्रमित मिल चुके हैं। 

एसएन मेडिकल कॉलेज का एक और वार्ड ब्वॉय भी पॉजिटिव मिला है। वो शाहगंज में जूता मंडी के पास का निवासी है। एसएन मेडिकल कॉलेज से यह छठा वार्ड ब्वॉय है, जो संक्रमित मिला है। इससे पहले दवा कारोबारी भी संक्रमित मिल चुके हैं। 

पुलिस महकमे में भी वायरस घुस चुका है। पुलिस लाइन मेस के दो रसोइया संक्रमित मिले हैं। इनके संपर्क में आने वालों को सैंपल लेकर क्वारंटीन में रखा गया है। कलक्ट्रेट में एसीएम दफ्तर में तैनात एक होमगार्ड भी संक्रमित निकला है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें