फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म हाउस में देह व्यापार मामला: पुलिस को भाजपा नेता और तीन होटल संचालकों सहित छह की तलाश

Mon, 27 Jul 2020 09:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • कमला फार्म हाउस में देह व्यापार रैकेट के सदस्यों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वे इस क्षेत्र के होटलों में भी काल गर्ल भेजते थे। 
विज्ञापन
देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के कमला फार्म हाउस में देह व्यापार के मामले में फार्म हाउस मालिक भाजपा नेता अशोक राणा और तीन होटल के संचालक व मालिकों को नामजद किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन वे हाथ नहीं आए।

विज्ञापन


कमला फार्म हाउस में देह व्यापार के मामले में सीओ हरीपर्वत एएसपी सौरभ दीक्षित ने थाना सिकंदरा में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच सीओ छत्ता उदयराज सिंह को सौंपी गई है।


संबंधित खबर: भाजपा नेता के फार्म हाउस में देह व्यापार, पश्चिम बंगाल की तीन युवतियां सहित 12 गिरफ्तार
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी (सीओ) छत्ता ने बताया कि फार्म हाउस से 12 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया था। इनमें विजय उर्फ बीपी, राम, सचिन, राजेश, जयवर्धन, रणवीर सिंह, परम, विष्णु, प्रदीप, साथ ही पश्चिम बंगाल की तीन युवतियां थीं।

विज्ञापन

फार्म हाउस से जुटाए साक्ष्य

मुकदमे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सूर्य नगर निवासी अशोक राणा, सिकंदरा निवासी विशाल गोयल, होटल फोर सीजन का संचालक अजय यादव, मनोज गिरि, जेपी होटल का संचालक लाल कुमार यादव और जसोदा गेस्ट हाउस के मालिक राजमोहन यादव को नामजद किया गया है। 

इनकी गिरफ्तारी के लिए सिकंदरा पुलिस की टीम लगी है। दबिश दी है, लेकिन हाथ नहीं आए। फार्म हाउस से साक्ष्य जुटाए गए हैं। इनको जांच में शामिल किया जाएगा। केस में जल्द जांच पूरी कर चार्जशीट लगाई जाएगी।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया था कि यह फार्म हाउस अशोक राणा का है। वह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष है। उसने फार्म हाउस दस महीने पहले सचिन, विष्णु, परम, रवि और विशाल गोयल को लीज पर दिया था। वो ब्रोकर प्रदीप उर्फ दीपक और रणवीर की मदद से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार करा रहे थे

फार्म हाउस में लॉकडाउन में चला देह व्यापार

पुलिस की पूछताछ में आरोपी सरगना सचिन और विष्णु ने बताया कि उन्होंने लॉकडाउन के तीन महीनों में भी देह व्यापार कराया था। हालांकि ग्राहक कम आए। वो महीने में 70 से 80 हजार रुपये ही कमा पा रहे थे। फार्म हाउस से लड़कियां होटलों में भेजी जाती थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें