फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः स्वर्णकार की इलाज के दौरान मौत, नाटकीय अंदाज में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Aug 2020 11:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

मंगलवार को देररात उपचार के दौरान तोड़ा दम, बंद रहा सराफा बाजार, नाटकीय ढंग से जलाने का आरोपी रोबिन वर्मा पहुंचा थाना उत्तर,पुलिस ने गिरफ्तारी का किया दावा
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा आरोपी भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाए गए सराफा व्यापारी राकेश वर्मा की मंगलवार देर रात आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। व्यापारी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इधर सराफा व्यापारियों ने कृष्णा पाडा स्थित बाजार बंद रखा। सराफा व्यापारी को जलाने का आरोपी रोबिन वर्मा ने नाटकीय अंदाज में थाना उत्तर में समर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे थाने से चंद कदम की दूरी पर सिनेमा चौराहे से गिरफ्तारी का दावा किया है। 
विज्ञापन


थाना दक्षिण के बस स्टैंड गली नंबर दो निवासी राकेश वर्मा (40) पुत्र विजय सिंह को मौसेरे भाई संतोष नगर निवासी रोबिन वर्मा ने ज्वलनशील पदार्थ (मिथाइल) को डालकर जलाया था। जले सराफा व्यापारी को उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। हालत गंभीर होने के कारण आगरा रेफर कर दिया था।

आगरा में उपचार के दौरान देररात राकेश वर्मा की मौत हो गई। सराफा व्यापारी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजन शव का आगरा में पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार की शाम को करीब चार बजे शव को बस स्टैंड स्थित आवास पर लाए। आवास पर शव को लाने के बाद जलेसर रोड शमशानघाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सराफा व्यापारी की मौत हो जाने के कारण कृष्णापाडा स्थित सराफा बाजार पूरी तरह से बंद रहा। बाजार बंद रहने के कारण सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात कर दिया था। इधर सराफा व्यापारी को जलाने के आरोपी मौसेरा भाई रोबिन वर्मा बुधवार को दोपहर को अचानक थाना उत्तर में पहुंचा।

वह बोला मैं रोबिन वर्मा मुझे गिरफ्तार कर लो। जबकि थाना प्रभारी उत्तर हरवेंद्र मिश्रा का कहना है कि सराफा व्यापारी को जलाने का आरोपी रोबिन वर्मा कहीं भागने की फिराक में था उसे सिनेमा चौराहे से गिरफ्तार किया है। सिनेमा चौराहा थाने से चंद कदम की दूरी पर है। 

सराफा व्यापारी को जलाने के आरोपी की गिरफ्तारी को चार टीमें गठित की थी। इसी का परिणाम रहा कि 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित परिवार एवं व्यापारी वर्ग की सुरक्षा को पुलिस पूरी तरह से तत्पर है और रहेगी। सचिंद्र पटेल - एसएसपी फिरोजाबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें