सोमवार दोपहर करीब दो बजे आगरा विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. आशू रानी एवं कुलसचिव अजय मिश्रा अपनी तकनीकी टीम के साथ जेएस यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां उन्होंने निवर्तमान कुलपति डॉ. गीता यादव एवं प्रशासनिक स्टाफ के साथ लंबी बैठक की। इस दौरान विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड और लंबित परीक्षाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
छात्रों में बनी रही उत्सुकता
यूनिवर्सिटी की कमान बदलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी जानकारी जुटाने पहुंच गए। अधिकारियों ने उन्हें पूरी प्रक्रिया समझाते हुए धैर्य रखने को कहा है। अब यूनिवर्सिटी का पूरा संचालन आगरा से आए अधिकारियों की देखरेख में होगा।