फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विश्वविद्यालय में हंगामा: छात्रों ने यूनिवर्सिटी गेट पर जड़ा ताला, रिजल्ट को लेकर फिर मचा बवाल

Wed, 21 Oct 2026 01:06 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएएलएलबी के छात्रों ने रिजल्ट में सुधार नहीं होने पर मुख्य गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के साथ विरोध कर रहे छात्रों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया।
 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय में हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएएलएलबी के छात्रों ने रिजल्ट में सुधार नहीं होने पर बुधवार को एनएसयूआई के साथ मिलकर विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। छात्रों का आरोप है कि रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर शिकायत करने के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तक सुधार नहीं किया है। इससे नाराज छात्रों ने मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि रिजल्ट की समस्या के समाधान के लिए लगातार मांग की जा रही है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। इससे पहले 17 अक्टूबर को भी विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर में पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया था। उस समय भी छात्रों ने रिजल्ट में सुधार की मांग उठाई थी। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर छात्रों ने बुधवार को मुख्य गेट पर ताला लगाकर विरोध का रास्ता अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें