डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएएलएलबी के छात्रों ने रिजल्ट में सुधार नहीं होने पर मुख्य गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के साथ विरोध कर रहे छात्रों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएएलएलबी के छात्रों ने रिजल्ट में सुधार नहीं होने पर बुधवार को एनएसयूआई के साथ मिलकर विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। छात्रों का आरोप है कि रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर शिकायत करने के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तक सुधार नहीं किया है। इससे नाराज छात्रों ने मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन
छात्रों का कहना है कि रिजल्ट की समस्या के समाधान के लिए लगातार मांग की जा रही है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। इससे पहले 17 अक्टूबर को भी विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर में पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया था। उस समय भी छात्रों ने रिजल्ट में सुधार की मांग उठाई थी। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर छात्रों ने बुधवार को मुख्य गेट पर ताला लगाकर विरोध का रास्ता अपनाया।