डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के परास्नातक के नौ और पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। सभी एमएससी प्रथम व द्वितीय वर्ष के पाठ्यक्रम हैं। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि जिन पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी किए जा रहे हैं, उनकी डिजिटल मार्कशीट भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जा रही है। छात्र-छात्राएं जन्मतिथि और नाम डालकर डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।
इनका परिणाम हुआ जारी
एमएससी फिजिक्स प्रथम व अंतिम वर्ष, एमएससी केमेस्ट्री प्रथम व अंतिम वर्ष, एमएससी बॉटनी प्रथम वर्ष, एमएससी स्टैटिस्टिक्स प्रथम व अंतिम वर्ष और एमएससी जियोलॉजी प्रथम व अंतिम वर्ष का परिणाम जारी किया गया है। इन पाठ्यक्रमों में कुल 4,679 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि बचे हुए बाकी परिणाम को भी जल्द से जल्द जारी किया जाएगा।
डी फार्म व एम फार्मा में ले सकते हैं प्रवेश
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में छात्र-छात्राएं बी फार्मा के साथ डी फार्म, फार्म डी व एम फार्मा पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। सभी पाठ्यक्रमों को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त हो चुकी है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि फार्मेसी विभाग विश्वविद्यालय के छलेसर परिसर में संचालित है। विभाग को वर्ष 2002 से संचालित किया जा रहा है। विभाग का बी फार्मा पाठ्यक्रम लोकप्रिय है। कोर्स करने के बाद छात्र-छात्राओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। पाठ्यक्रमों की मांग को देखते हुए विभाग में एम फार्मा, डी फार्म व फार्म डी पाठ्यक्रमों को शुरू किया गया है। फार्मेसी विभाग में नई प्रयोगशालाओं स्थापित की गई हैं।