फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विविः रीएग्जाम का शेड्यूल हुआ जारी, सेंटर देखें और शुरू करें तैयारी

Sat, 11 Nov 2017 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अागरा ‌व‌िवि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा ने छात्रों के लिए पुनर्परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह परीक्षाएं 17 से 19 नवंबर तक कराई जाएगी। इसमें बीते सत्र में एक विषय में अनुत्तीर्ण और श्रेणी सुधार के इच्छुक छात्रों के अलावा विगत वर्षों में पर्यावरण, शारीरिक शिक्षा एवं राष्ट्रीय गौरव परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा के मुताबिक पहले दिन तीन, दूसरे दिन दो और अंतिम दिन एक केंद्र पर परीक्षा होगी। आगरा कॉलेज, सेंट जोंस कॉलेज और आरबीएस कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। 

पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। अंतिम दिन एक पाली में ही परीक्षा होगी। कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें