डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
प्राइवेट कॉलेज तय सीटों से अधिक पर छात्रों का प्रवेश नहीं ले पाएंगे। आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों में संचालित कोर्स की सीटों की सूची तैयार की है। तय सीट पर पर वेब रजिस्ट्रेशन होने के बाद पंजीकरण नहीं होगा। विश्वविद्यालय उसका लॉगइन भी बंद कर देगा।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से 1103 कॉलेज जुड़े हुए हैं। इन सभी कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक की 5,27,660 सीट आवंटित हैं। सबसे ज्यादा बीए और बीएससी की सीटें हैं। इनकी कुल सीटों के लगभग इनकी संख्या आधी है। विश्वविद्यालय ने प्राइवेट कॉलेज की सूची तैयार की है। इसमें उनमें संचालित कोर्स, कितनी सीटें आवंटित हैं समेत अन्य जानकारी शामिल है।
अब संबंधित कालेज में तय सीटों के बाद छात्रों का पंजीकरण नहीं होगा। विश्वविद्यालय की वेब रजिस्ट्रेशन का लॉगइन बंद कर दिया जाएगा। पिछले सत्रों में तय सीट से अधिक पर प्रवेश ले लिया गया और छात्र हित के नाम पर परीक्षाएं कराने के लिए प्राइवेट कालेज संचालकों ने प्रदर्शन भी किए। ऐसे में कुलपति ने वेब रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले ही इस पर सख्त निर्णय लिया है।
जल्द शुरू होगा छात्रों का वेब रजिस्ट्रेशन
विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. गिरिजाशंकर शर्मा का कहना है कि सभी कॉलेजों में सीट के आधार पर ही प्रवेश ले सकेंगे। अतिरिक्त वेब रजिस्ट्रेशन नहीं होगा, उन छात्रों की परीक्षा भी नहीं कराई जाएगी।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू करने जा रहा है। छात्रों के पंजीकरण के लिए वेब रजिस्ट्रेशन अगले सप्ताह से संभावित हैं। सभी कालेजों को लॉगइन आइडी पासवर्ड दिया जाएगा। इसके आधार पर कालेज अपने यहां छात्रों का वेब रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
कॉलेजों में सीट
बीए- 2,26,000
बीएससी- 2,34,000
बीएससी कृषि- 2,300
बीकाम- 43,600
बीकाम वॉकेशनल- 360
एमए- 35,600
एमएससी- 9,600
एमएससी कृषि- 700
एमकाम- 3,200
बीएएलएलबी- 2,700
एलएलबी- 3,300
एलएलएम- 100
एमएड- 800
बीएड- 1,000