फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का हाल: मार्कशीट में वर्ग की जगह लिख दी जाति, छात्र नेताओं ने की कार्रवाई की मांग

Tue, 24 Mar 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मार्कशीट में तकनीकी गलती से कैटेगरी की जगह छात्रों की जाति दर्ज हो गई। विरोध के बाद प्रशासन ने गलती सुधारते हुए मामले की जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
 
विज्ञापन
मार्कशीट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रथम सेमेस्टर के मुख्य परीक्षा की ऑनलाइन मार्कशीट में कैटेगरी के स्थान पर छात्रों की जाति अंकित कर दी गई है। इसके विरोध में छात्र नेताओं ने सोमवार को परीक्षा नियंत्रक से सुधार करने की मांग की।
विज्ञापन


विवि छात्र संघ के अध्यक्ष गौरव शर्मा का कहना है कि इस तरह का कार्य विश्वविद्यालय प्रशासन की चूक के कारण से हुआ है। छात्रों की जाति को मार्कशीट पर प्रदर्शित करना गलत है। उन्होंने इस मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि मार्कशीट समर्थ पोर्टल के माध्यम से जारी की गई है और तकनीकी त्रुटि के कारण समस्या हुई। इसे सुधार दिया गया है और अब ऑनलाइन मार्कशीट में जाति नहीं दिखाई दे रही है। इस दौरान अभिषेक कुमार, आरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें