फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विविः अब हिंदी मीडियम के छात्रों को नहीं होगी गणित पढ़ने में परेशानी

Mon, 22 Jan 2018 05:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अागरा ‌व‌िवि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय में गणित के पाठ्यक्रमों में पढ़ाए जाने वाले अंग्रेजी के कठिन शब्दों का हिंदी में शब्दकोष तैयार किया जाएगा। कोई शब्द छात्र-छात्राओं के समझ में नहीं आता तो वह शब्दकोश का सहारा ले सकेंगे।
विज्ञापन

 
शब्दकोष तैयार करने का प्रस्ताव विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस स्थित गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग को भेजा था। आयोग ने सहमति भी प्रदान कर दी है। 

शब्दाकोष तैयार किए जाने के लिए विश्वविद्यालय में दो दिवसीय वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली संगोष्ठी और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोग ने संगोष्ठी के लिए कुछ शर्तें रखी हैं और समय भी पूछा है। जल्द तिथि भी घोषित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजीव ने बताया कि गणित की सारी किताबें अंग्रेजी में हैं। अधिकतर किताबें विदेशी लेखकों की है। खासतौर पर यूरोपीय देशों के लेखकों की हैं। कई सारे ऐसे शब्द हैं, जिनको समझने में छात्र-छात्राओं को परेशानी होती है। 

खासतौर पर जो विद्यार्थी हिंदी माध्यम से पढ़कर आया हो। हिंदी की किताब पढ़ने वाले के लिए अंग्रेजी की किताबों से ही परेशानी होती है, उसमें से कठिन शब्द और परेशान करते हैं। 

गणित समझने के बजाय विद्यार्थी इन कठिन शब्दों का अर्थ जानने के लिए परेशान होता है। ऐसे छात्रों की मदद के लिए शब्दकोष बनाया जाना है। अंग्रेजी शब्द का हिंदी में अर्थ लिखने के साथ उसकी व्याख्या भी होगी, जिससे विद्यार्थी उसे ठीक से समझ सके। बाकी संस्थानों और विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के लिए शब्दकोष मददगार साबित होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें