आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि ने मंगलवार को बीएससी और एमएससी एजी का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 17 मार्च से शुरू होंगी। दोनों ही कोर्स की परीक्षा सुबह 8 से 11 और दोपहर 12 से 3 बजे के मध्य होंगी। इधर शिक्षकों के संगठन औटा ने परीक्षा के विरोध का ऐलान किया है, ऐसे में परीक्षा पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में अप्रैल से शुरू हुई परीक्षा जून माह में भी जारी हैं। सबसे पहले विवि प्रशासन ने सम सेमेस्टर की परीक्षाएं करवाईं। इसके बाद बीएड और विधि (लॉ) की परीक्षा करवाईं। अब विवि प्रशासन ने बीएससी कृषि और एमएससी कृषि का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।