फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: आगरा विवि के परीक्षाओं का हाल, पहले प्रवेशपत्र तलाशा, फिर देखा सीटिंग प्लान

Sun, 14 Aug 2022 04:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा विवि में पहले दिन स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा सात केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राओं के पास प्रवेश पत्र नहीं थे। परीक्षा सात केंद्रों पर कराई गई। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की स्नातक (बीए, बीएससी व बीकॉम) प्रथम वर्ष की द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 अगस्त से शुरू हो गईं। परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राओं के पास प्रवेशपत्र नहीं थे। केंद्र पर पहुंचने के बाद पहले प्रवेशपत्र तलाशा उसके बाद सीटिंग प्लान देखकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश किया। परीक्षा सात केंद्रों पर कराई गई। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रवेशपत्र 12 अगस्त को परीक्षा केंद्रों को उपलब्ध कराए गए। रक्षाबंधन की छुट्टी की वजह से उस दिन प्रवेशपत्रों का वितरण नहीं किया जा सका। 13 अगस्त को दोनों पाली की परीक्षा शुरू होने से पहले ही छात्र-छात्राएं केंद्र पर पहुंच गए। काउंटर से प्रवेशपत्र प्राप्त किया फिर परीक्षा में शामिल हुए। पहली पाली में दर्शनशास्त्र विषय के वेस्टर्न फिलॉस्फी और दूसरी पाली में सांख्यिकी के डिस्क्रिप्टिव स्टैटिस्टिक्स एंड प्राबबिलिटी डिस्ट्रीब्यूशंस विषय की परीक्षा सात केंद्रों पर हुई।   

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा में 523 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, 509 परीक्षा में शामिल हुए और 14 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा में 358 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, 342 ने उपस्थिति दर्ज कराई और 16 अनुपस्थित रहे। ओएमआर शीट आधारित परीक्षा कराई गई। 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए, उसमें से किसी 50 प्रश्नों के उत्तर विद्यार्थियों को देने थे। 

नोडल केंद्रों पर नहीं लग पाए डिजिटल लॉक

परीक्षा समिति में लिए गए निर्णय के अनुरूप सभी नोडल केंद्रों पर डिजिटल लॉक लगने हैं। परीक्षा के पहले दिन तक नोडल केंद्रों पर लॉक नहीं लग पाए। वहीं, परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से कंट्रोल रूम की प्रक्रिया अभी चल रही है। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि 17 अगस्त की परीक्षा टल गई है। अब 20 को परीक्षा होनी है, उससे पहले सभी नोडल केंद्रों पर डिजिटल लॉक लग जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें