फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल पर विश्वविद्यालय सख्त: 48 घंटे में सीसीटीवी कैमरे लिंक न हुए तो केंद्र होंगे डिबार, जारी हुए आदेश

Fri, 27 Nov 2026 11:01 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने सभी परीक्षा केंद्रों को 48 घंटे में सीसीटीवी कैमरे नियंत्रण कक्ष से लिंक करने का अल्टीमेटम दिया है। 28 नवंबर तक ऐसा नहीं करने वाले कॉलेजों के परीक्षा केंद्र डिबार किए जाएंगे और राजभवन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नियंत्रण कक्ष से सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे लिंक नहीं हुए हैं। ऐसे में सभी को 48 घंटे की मोहलत दी गई है। ऐसा नहीं करने पर केंद्र डिबार किए जाएंगे और इसकी रिपोर्ट राजभवन भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कॉलेज संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 333 केंद्रों पर चल रही हैं। इनमें 2.54 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। इन कॉलेजों को परीक्षा कक्ष के सीसीटीवी कैमरों के लिंक नहीं मिले। सचल दल के छापे में तीन कॉलेजों में सामूहिक नकल की रिपोर्ट दी, जिनके केंद्र निरस्त कर दिए गए।

एक में आशंका जताई गई, जिसमें पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके बावजूद कई ऐसे कॉलेज हैं, जिनके सीसीटीवी कैमरे विश्वविद्यालय के नियंत्रण कक्ष से लिंक नहीं किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि विषम सेमेस्टर की परीक्षा में सचल दल की सामूहिक नकल की रिपोर्ट पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन


अभी जांच में पता चला है कि कई कॉलेजों ने सीसीटीवी कैमरे संचालित नहीं हो रहे हैं। ऐसे में 28 नवंबर तक स्वामी विवेकानंद परिसर स्थित विश्वविद्यालय कंप्यूटर केंद्र स्थित नियंत्रण कक्ष से कक्षों के सीसीटीवी कैमरे लिंक नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ रिपोर्ट बनेगी। केंद्र भी डिबार कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें