फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ल्स हॉस्टल में झगड़ा: लाइफ साइंस की दो छात्राओं से भिड़ गई बीटेक छात्रा, अब कुलपति ने उठाया ये सख्त कदम

Fri, 02 Oct 2026 09:07 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के खंदारी कैंपस स्थित 100 महिला छात्रावास में लाइफ साइंस की दो और बीटेक की एक छात्रा के बीच मारपीट हो गई। घटना के बाद तीनों को हॉस्टल से बाहर कर दिया गया, वहीं परिजनों की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय ने जांच कमेटी गठित की है।
 
विज्ञापन
कुलपति प्रो. आशु रानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस स्थित 100 महिला छात्रावास में छात्राओं के बीच मारपीट हुई। लाइफ साइंस की दो छात्राओं और एक बीटेक छात्रा के बीच विवाद हुआ। घटना के बाद हॉस्टल प्रशासन ने तीनों छात्राओं को छात्रावास से बाहर कर दिया।
विज्ञापन


छात्राओं को हॉस्टल से बाहर किए जाने के बाद उनके परिजन कुलपति प्रो. आशु रानी से मिलने पहुंचे। परिजन ने मामले में कार्रवाई और छात्राओं को हॉस्टल से बाहर करने पर अपनी बात रखी। इसके बाद विश्वविद्यालय स्तर से मामले को सुलझाने की पहल की गई। जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।

हॉस्टल वार्डन डॉ. रत्ना पांडे ने बताया कि तीनों छात्राओं के बीच किसी बात पर मारपीट हुई थी। गठित कमेटी पूरे प्रकरण की जांच करेगी और दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद अपनी रिपोर्ट देगी। वार्डन ने बताया कि फिलहाल मामला सुलझा दिया गया है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें