भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गईं। पहले दिन दूसरी पाली सर्वाधिक 38 केंद्रों पर परीक्षा थी। इसमें से महज 10 केंद्र ही सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से विश्वविद्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से जुड़ पाए।
विज्ञापन
पहली पाली में नौ केंद्रों पर परीक्षा थी। इसमें एक-दो को छोड़कर बाकी केंद्र कंट्रोल रूम से जुड़ गए थे। एडेड कॉलेजों में परीक्षाएं थीं। कंट्रोल रूम के प्रभारी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के निदेशक प्रो. मनु प्रताप सिंह ने बताया कि सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की बात दूर राजकीय और एडेड कॉलेजों ने परीक्षा केंद्र को कंट्रोल रूम से जोड़े जाने के लिए प्रक्रिया पूरी नहीं की है।
शहर के आगरा कॉलेज, आरबीएस कॉलेज के अलावा राजकीय कॉलेज, आंवलखेड़ा व अन्य राजकीय कॉलेज भी अभी तक कंट्रोल रूम से नहीं जुड़े हैं। केंद्रों को कंट्रोल रूम से जुड़वाने के लिए प्राचार्यों से कहा जा रहा है।