फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: परीक्षा फार्म भरने से छूटे 80 हजार परीक्षार्थी, कॉलेज एसोसिएशन ने की तिथि बढ़ाने की मांग

Sun, 26 Oct 2025 11:15 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि निकल चुकी है। अब तक  80 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा फार्म नहीं भर सके हैं। ऐसे में तिथि बढ़ाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में करीब 80 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा फार्म भरने से छूट गए हैं। फार्म भरने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर थी। भारी संख्या में परीक्षा फार्म भरने से वंचित छात्रों को देखते हुए कॉलेज एसोसिएशन ने तिथि बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक और परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में करीब 2 लाख छात्र-छात्राएं हैं। इनको परीक्षा फार्म भरवाने के लिए 8 से 25 अक्तूबर तक तिथि तय की थी। अंतिम दिन तक करीब 80 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फार्म नहीं भरे हैं। इसके चलते ये विश्वविद्यालय की परीक्षा में भी शामिल नहीं हो सकते हैं। 

27 अक्तूबर तक 500 रुपये शुल्क के साथ ये परीक्षा फार्म भर सकते हैं। परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाने के लिए अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी कृपाल सिंह आर्य का कहना है कि दिवाली के त्योहार के चलते सप्ताह भर तक अवकाश भी रहा है। 
विज्ञापन


अभी करीब 50 फीसदी छात्र-छात्राएं ही परीक्षा फार्म भर सके हैं। ऐसे में कुलपति से मांग है कि छात्र हित में परीक्षा फार्म भरने की तारीख 15 नवंबर तक बढ़ाई जाए।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें